{"_id":"61c8c655cbd7110053705b53","slug":"will-spend-rs-67-lakh-for-city-s-drainage-jpnagar-news-mbd413998964","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की जलनिकासी के लिए खर्च करेंग 67 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की जलनिकासी के लिए खर्च करेंग 67 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आखिरकार नगर पालिका ने जलजमाव से राहत के लिए कार्ययोजना तैयार की है। विभिन्न जगहों पर 67 लाख रुपये खर्च करने के लिए समिति से अनुमोदन भी करा लिया है, जिसमें 20 लाख रुपये अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय-एएमयू की इंजीनियरिंग विभाग को दिए जाएंगे। इंजीनियरिंग विभाग की टीम जलनिकासी के लिए सर्वे, प्लानिंग, ड्राइंग और डिजाइन तैयार करेगी। साथ ही विस्तृत परियोजना-डीपीआर भी तैयार कराएगी।
कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज-सीएण्डडीएस की ओर से दिसंबर 2014 से जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। लगभग सात साल की अवधि बीत गई है, इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हो सकी। इस पर 30.08 करोड़ रुपये भी खर्च हो चुके हैं, लेकिन हल्की बारिश में अधिकांश मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो जाता है। वाटर स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम को मार्च 2017 में पूरा होना था, फिलहाल सीएण्डडीएस की ओर से 44 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार कराई गई है। कार्यदायी संस्था ने शासन से 13 करोड़ रुपये की और मांग की है। इस बीच बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने जलजमाव से राहत दिलाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 16 सितंबर को शहर के विभिन्न जगहों का सर्वे किया। प्रोफेसर नदीम खलील ने 39 लाख रुपये में डीपीआर-विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का दावा किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने 15 वित्त आयोग की निधि से जलनिकासी के लिए रुपये खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की जिलास्तरीय समिति ने 20 लाख रुपये अनुमोदित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि एएमयू की इंजीनियरिंग विभाग की टीम को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड फंड से पांच लाख रुपये खर्च करेगी नगर पालिका
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने जल निकासी के लिए सर्वे, प्लानिंग, ड्राइंग, डिजाइन तैयार करने के लिए 39 लाख रुपये की लागत बताई है। इस रकम को नगर पालिका ने अधिक बताया है। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कुलपति से रकम को कम करने का आग्रह किया है। माना जा रहा है कि 25 लाख रुपये पर सहमति बन जाएगी। अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि और पांच लाख रुपये बोर्ड फंड से वहन किया जाएगा।