फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Will not tolerate harassment of teachers and principals: Dr. GP Singh

शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त: डॉ. जीपी सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

माशिसं के मंडल अध्यक्ष डॉ जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। किसी भी शिक्षक एवं प्रधानाचार्य का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षकों में एकजुट होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Will not tolerate harassment of teachers and principals: Dr. GP Singh

विस्तार

शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त: डॉ. जीपी सिंह
विज्ञापन

अमरोहा। माशिसं के मंडल अध्यक्ष डॉ जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। किसी भी शिक्षक एवं प्रधानाचार्य का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष डॉ जीपी सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की बुढ़ापे की लाठी, पुरानी पेंशन को हर हाल में बहाल करें। शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करे। विगत वर्षों की मूल्यांकन की अवशेष ग्रांट को शीघ्र जारी करे। कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षकों में एकजुट होना बहुत जरूरी है। किसी भी शिक्षक एवं प्रधानाचार्य का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षकों के कार्य को अनावश्यक रोकना बंद करे। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। प्रबंधक ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी कार्यवाहक प्रधानाचार्य छोटे लाल को शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण कराया कराएं अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस प्रकरण को प्रदेशीय अध्यक्ष के माध्यम से विधान परिषद में उठवाया जाएगा। इस दौरान गुरनाम सिंह, बालकराम, रुकने आलम, साहित्य प्रभाकर, रेखा चौहान, डॉक्टर जसविंदर सिंह चीमा, चंद्रपाल सिंह, भगवानदास, ममता अग्रवाल, इंदु बाला शर्मा, सुनीता सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉक्टर अरशद नवाज, सचिन गंधर्व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed