फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wheather change,people feels relif

तीन दिन ठिठुरन के बाद खिली चटकदार धूप, मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
wheather change,people feels relif
अमरोहा। मौसम के बदलते मिजाज के बीच शुक्रवार को सूरज ने असर दिखाया। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। छतों पर बच्चों ने धमाचौकड़ी मचाई। इसके अलावा युवाओं ने खेल के मैदानों में समय गुजारा। बुजुर्गों ने धूप का आनंद उठाया। शाम ढलने के साथ ही गलन भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

शीतलहर और गलन से लोगों का जनजीवन ठहर गया है। पिछले तीन दिन तक ठिठुरन और गलन भरी ठंड ने लोगों को परेशान किया। लेकिन, शुक्रवार की सुबह सूर्यदेव की आमद के साथ ठंड का असर कम हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग निकले। इसके बाद घरों में पहुंचकर चाय की चुस्की ली। दिन में लगभग 10 बजे तक सूरज की तपिश तेज होने से आसमान साफ हो गया। इसके बाद लोग कमरों से निकलकर छतों पर पहुंच गए। महिलाओं ने बच्चों की मालिश की। महिलाएं गर्म कपड़े छतों पर सुखाती नजर आईं। बच्चों ने धूप में खूब मौज-मस्ती की। खिली हुई धूप के बीच बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई दी। शाम चार बजे के बाद सूरज बादलों में छिप गया। इसके बाद गलन और कोहरे का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed