{"_id":"62605e8c47a8184c2f51032b","slug":"wheat-harvested-even-before-the-auction-dhanaura-news-mbd4254101157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलामी से पहले ही गेहूं की फसल काट ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलामी से पहले ही गेहूं की फसल काट ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक नीलामी से पहले ही माफियाओं ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से ग्राम समाज की भूमि पर बोई गेहूूं की फसल काट ली। ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के गांव चकनवाला एहतमाली में गंगा नदी के दूसरी ओर ग्राम समाज की खाली पड़ी लगभग 400 बीघा भूमि है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि माफिया ने अवैैध रूप से कब्जा करके इस पर गेहूूं की फसल बो दी थी। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान कैलाशो देवी ने जिलाधिकारी से की थी। ग्राम प्रधान का आरोप था कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कराने में राजस्व कर्मियों की मिलीभगत है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अरुण कुमार मौके पर गए और जांच की। वहां ग्राम समाज की भूमि पर गेहूूं की फसल पाई गई थी। उपजिलाधिकारी ने गेहूं की फसल को सरकारी संपत्ति मानकर उसकी नीलामी की 21 अप्रैल तारीख तय कर दी।
बृहस्पतिवार को 400 बीघा भूमि पर बोई गेहूं की फसल की नीलामी होनी थी, लेकिन माफिया ने बुधवार को ही मशीन और ट्रैक्टर की सहायता से फसल काटनी शुरू कर दी। प्रधान ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को फोन पर दी। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर रवाना की गई है। एसडीएम का कहना है कि फसल काटे जाने की जांच करा रहे हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।