फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather

बिजली गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त, विद्युत उपकरण फुंके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
weather
अमरोहा। सोमवार की रात हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। तेज धमाके होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव की है। यहां पर किसान शौकीन अहमद का परिवार रहता है। सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली शौकीन अहमद के मकान की छत पर गिर पड़ी। जिससे मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखे विद्युत उपकरण पंखा, फ्रीज, इंवर्टर और अन्य सामान फुंक गया। तेज धमाके से गांव में दहशत का माहौल बन गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। वहीं झमाझम बारिश के दौरान क्षेत्र के गांव श्यौनाली में भी स्व. मोनू का बंद मकान गिर गया। उसकी पत्नी भोली अपने बच्चों के साथ मुरादाबाद स्थित मायके में रहती है। मकान में गिरने से 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed