फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather

तेज हवा और बारिश से बिछी धान की फसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
weather
रजबपुर में सोमवार की रात तेज हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिरी धान की फसल। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा/सैदनगली/ढबारसी। सोमवार की रात तेज हवा और बारिश के चलते धान की फसल जमीन पर बिछ गई। कटी हुई धान की फसल और आलू के खेत में जलभराव हो गया। तड़के खेत पर पहुंचे किसानों ने देखा तो मायूसी छा गई। रात भर में करीब 40 एमएम बरसात हुई। कृषि विभाग की मानें तो दोनों फसलों में भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है जबकि अन्य फसलों के लिए बारिश अमृत है। फसलों में अधिक नुकसान होने पर बीमाधारक किसान अपने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह के आखिरी पखवाड़े में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में लोग बेचैन थे। लेकिन, सोमवार की आधी रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। बारिश का सिलसिला तड़के तक चलता रहा। जबकि जनपद के कुछ क्षेत्रों में सुबह में भी बारिश हुई थी। कई घंटे विद्युत बाधित करने से लोगों के इनवर्टर ठप हो गए। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से धान की फसल जमीन पर बिछ गई, जो फसल कटी हुई थी उसमें पानी भर गया। आलू की फसल में जलभराव हो गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि रातभर में करीब 40 एमएम बारिश हुई है। धान की पकी फसल और आलू में पानी भरने से भारी नुकसान होने की आशंका बन गई है। हालांकि गन्ना और चारा सहित अन्य सभी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed