फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather

तड़के बारिश, दिनभर मौसम रहा सुहाना, सड़कों पर जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
weather
अमरोहा। मौसम ने शुक्रवार की रात को करवट ली। देर रात को खूब बारिश हुई। हालाकि कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। इसके चलते सुबह में मौसम सुहाना हुआ। हालांकि सूरज ने दिन में तेवर का अहसास कराया। इसके चलते राहगीर पेड़ की छांव बैठ गए। वहीं उमस बढ़ने से लोगों को बेचैनी हुई। शाम को सूर्यास्त के बाद मौसम का तापमान गिरा। इसके चलते लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार की रात को हवा के झोंकों ने राहत दिलाई। रात गुजरने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। इसके बाद आधी रात को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कई घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को सुकून की नींद मिली। सुबह में मौसम ठंडा होने से लोग मार्निंग वॉक पर नहीं निकले। सुबह में कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी जमा रहा। हालांकि कुछ देर के बाद पानी की निकासी हो गई। तापमान में गिरावट से लोग घरों में देर तक सोए। सुबह नौ बजे तक सूरज का दीदार नहीं हुआ। इससे मौसम का मिजाज नरम रहा। हालांकि 10 बजे के बाद उमस बढ़ने लगी। दिन में उमस ने दिक्कतों को और बढ़ाया। किसी तरह लोगों ने समय गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed