फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather change,rain comes

गरज के साथ बूंदा बांदी, मौसम का मिजाज बदला, ठंड की दस्तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
weather change,rain comes
अमरोहा। गोवर्द्धन पूजा के साथ रविवार को मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आ गया। दोपहर के बाद तापमान में गिरावट आई। सूरज की चमक फीकी पड़ गई। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में ओझल हो गया। शाम लगभग छह बजे गरज बरस के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके चलते ठंड बढ़ गई। ठंड की दस्तक से शाम को लोग हॉफ स्वेटर और जैकेट में दिखने लगे। बच्चों को घर से निकलने पर पाबंदी बढ़ा दी। शाम को कई जगहों पर सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन

रविवार को नवंबर का आधा हिस्सा खत्म हो गया। सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है, लेकिन रविवार को दोपहर में मौसम के मिजाज में बदलाव आया। बादलों के बीच सूरज ओझल हो गया। अधिकांश लोग घर की छतों पर धूप में बैठे थे। इसके बाद तापमान में गिरावट आ गई। इससे शरीर में सिहरन होने लगी। बच्चे और बुजुर्ग घर की छत से उतरे। घरों के अंदर पैक हो गए। परिवार के लोगों ने गर्म कपड़े बच्चों को पहनाया। शाम को चाय की चुस्कियों के बीच पकौड़ों का स्वाद चखा। वहीं शाम को बूंदाबादी शुरू हो गई। इसके चलते मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed