फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   We used to hide in the bunker when the alarm sounded

अलार्म बजने पर बंकर में छिप जाते थे हम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
We used to hide in the bunker when the alarm sounded
We used to hide in the bunker when the alarm sounded - फोटो : JPNAGAR
यूक्रेन से लौटकर आए आरपीएफ दरोगा के बेटे ने वहां के हालात बयां किए तो परिजनों के आंसू छलक आए। बोला 12 दिन बंकर में कैदियों की तरह बिताए। हर समय जान खतरे में रहती थी। भोजन आदि के लिए ही बंकर से बाहर निकलते थे। हमला होने से 15 मिनट पहले अलार्म बजने पर बंकर में छिप जाते थे। मगर यूक्रेन के नागरिक बेहद अच्छे हैं। जिन्होंने खूब सपोर्ट किया।
विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ निवासी चंद्रशेखर आरपीएफ दरोगा हैं। गजरौला में उनकी तैनाती है। उनका 26 वर्षीय बेटा हर्ष तालियान एक वर्ष से यूक्रेन में रहकर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। रूसी सेना के हमले के कारण बदले हालात के चलते वह यूक्रेन में ही फंस गया था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वह दिल्ली पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे लेने के लिए दिल्ली गए थे। जहां से कार द्वारा शाम को गजरौला लेकर आए। अपने पिता के पास पहुंचे हर्ष तालियान ने यूक्रेन का मंजर बयां किया। कहा कि वहां पर गोलाबारी कानों के पर्दे फाड़ रही थी। आसमान से हो रही बमबारी से कलेजा दहल जाता था। दूर तक दहशत का माहौल दिखाई देता था। बंकर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत थी। भोजन करने के लिए ही बंकर से बाहर निकलते थे। हमला होने से 15 मिनट पहले अलार्म बज जाता था। जिसकेे तुरंत बाद बंकर में छिप जाते थे। बंकर में 12 दिन कैदियों की तरह बिताए।
विज्ञापन

आठ मार्च को बंकर से बाहर निकल वतन वापसी की तैयारी की। इसके लिए उसने बुधवार को यूक्रेन की सीमा पार की और पोलैंड में दाखिल हुआ। यहां से गुरुवार की रात्रि 12 बजे मिली फ्लाइट पकड़ी। जिससे दिल्ली पहुंचा। गजरौला आए आरपीएफ दरोगा के बेटे ने कहा कि यूक्रेन में भले ही हालात बिगड़े हैं, लेकिन वहां के लोग बेहद अच्छे हैं। जिन्होंने उस समेत सभी विदेशियों का खूब सहयोग किया। हर्ष का कहना है कि अब वहां के हालात रहने लायक नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed