फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   We should remain devoted to God and religion: Kinkar

हमें ईश्वर और धर्म के प्रति समर्पित रहना चाहिए : किंकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
We should remain devoted to God and religion: Kinkar
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन मंगलवार को कथा व्यास जगदगुरु मारुति किंकर महाराज ने कहा कि हम ईश्वर और धर्म के प्रति हमेशा समर्पित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से भागवत कथा को सुनने का आह्वान किया।

गजरौला की एमडीए कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथाव्यास ने भक्तों के रोम-रोम में भक्ति का रस घोल दिया। कहा, हमें अपनी नेक कमाई का कुछ अंश धर्म कार्य में लगाना चाहिए। इससे धन, लाभ और घर परिवार में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हमें अपने व्यस्त जीवन से प्रतिदिन कम से कम पांच मिनट का समय निकालकर ईश्वर नाम का जाप करना चाहिए। उधर, मंगलवार को हवन पूजन और भंडारे के बाद भागवत कथा का समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संजीव शर्मा, सूर्यकांत प्रजापति, राम नारायण ठाकुर, विनय सिंघल, अनुपम सिंघल, जोगेंद्र सिंह प्रजापति, महेंद्र प्रताप यादव, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed