फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Waterlogging on the roads due to rain of 30 minutes

30 मिनट की झमाझग बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the roads due to rain of 30 minutes
कई दिन की उमस भरी गर्मी के चलते मंगलवार की दोपहर मौसम ने करवट बदल ली। तीस मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। दुकानदार और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से तालाब बनी सड़कों पर पानी दुकानों में पानी घुस गया। काफी सामान खराब हो गया। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। फसलों के लिए ये बारिश लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर आसमान में काले काले बादल उमड़ आए। बारिश और बीच बीच में बूंदाबांदी से शहर का मुख्य कोट बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट सहित आदि इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कें तालाब और नदी जैसी बनी नजर आईं। कई दुकानों में पानी घुस गया। जिसके बाद व्यापारी नगर पालिका की ओछी व्यवस्था को कोसते नजर आए। दुकानदार और राहगीरों में पालिका के खिलाफ आक्रोश दिखा। तमाम स्थानों पर कार और बाइकों के पहिये पानी में डूबे नजर आए। बाइक और स्कूटी के साइलेंसर में पानी घुसने के बाद वह बंद हो गए। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। देर शाम तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं बारिश के बाद खेतों में जलभराव हो गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि ये बारिश धान, गन्ना व अन्य फसलों के लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed