फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water level increased due to rain

पहाड़ों पर बारिश से जनपद में गंगा का जल स्तर बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
water level increased due to rain
गजरौला (अमरोहा)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। यहां अब निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इस बीच बिजनौर के बैराज में भी पानी का दबाव बढ़ा, जिसे कम करने के लिए बैराज से गंगा में पानी छोड़ा गया। बाढ़ खंड विभाग के मुताबिक मंगलवार की रात बिजनौर बैराज से 39457 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तड़के तक पानी की जनपद में आमद हो गई। जलस्तर भी 60 सेंटीमीटर बढ़कर 199.40 गेजमीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार की सुबह आठ बजे भी 29889 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिसके चलते जनपद में गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना हैं। वहीं गंगा में बढ़ रहे जल स्तर के कारण धनौरा और हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई हैं। यहां अधिकतर किसानों के खेत गंगा के पानी की जद में आ जाते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। गंगा के जलस्तर पर खतरे का निशान 202 गेजमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed