फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Was sad to lose mother, but did not study less, came in top ten

मां को खोने का था गम, पर पढ़ना नहीं किया कम, आया टॉप टेन में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Was sad to lose mother, but did not study less, came in top ten
परीक्षा के दौरान मम्मी के निधन से टूट चुके सक्षम को पिता ने सहारा मिला। इसके बाद भी उसने और अधिक परिश्रम से पढ़ाई की। नतीजतन 93.5 प्रतिशत अंक पाकर टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हो गया। उधर छुट्टी के दौरान मजदूरी में पिता का हाथ बंटाने वाले छात्र के 94.16 प्रतिशत अंक आए, जबकि पिता के साथ चाट पकौड़ी के ठेले पर मेहनत करने वाले होनहार छात्र ने 93.17 फीसदी अंक प्राप्त किए। टॉपटेन में शामिल होनहारों के परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शनिवार को हाईस्कूल का परिणाम आया। जिसमें गजरौला के श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र आदित्य कुमार के 94.16 प्रतिशत अंक आए। इसी कॉलेज के सक्षम कुमार के 93.5 प्रतिशत, पंकज कुमार के 93.17, विशाल कुमार के 93.17, रंजीत के 93.67 अंक प्राप्त किए। पांचों छात्र टॉपटेन की लिस्ट में शामिल हैं। होनहार छात्रों की उपलब्धि से परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया, वहीं सक्षम को 93.5 प्रतिशत अंक आने पर भी मलाल है। उसके पिता हेम नारायन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सक्षम की मम्मी बीरवती का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे वह टूट गया था। मम्मी की याद में वह बेहद परेशान और दुखी रहता था। परीक्षा के दौरान उसके आंसू नहीं थम रहे थे। सब परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने पर वह कुछ सामान्य हुआ था। सक्षम का कहना है कि परीक्षा के दौरान उसकी मम्मी छोड़ कर नहीं जातीं तो और भी अच्छे अंक आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed