फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vuje rider died in road accident

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
vuje rider died in road accident
मृतक विशाल का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। शादी समारोह में शरीक होकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव डियोढ़ी वाजिदपुर में किसान मुकेश कुमार का परिवार रहता है। मंगलवार की शाम उनका बेटा विशाल कुमार (22) शादी समारोह में गया था। देर रात बाइक से घर लौट रहा था। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। विशाल गांव के निकट पहुंचा था, तभी उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। चालक ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में रोना पीटना मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक चंद्रसेन निवासी डियोढ़ी वाजिदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed