{"_id":"620aae68fb926854282d92b7","slug":"voting-closed-for-two-hours-due-to-evm-failure-gajraula-news-mbd4188879171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम खराब होने के कारण दो घंटे बंद रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम खराब होने के कारण दो घंटे बंद रहा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गजरौला इलाके के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अटारी मुरीदपुर में पोलिंग शुरू होते ही ईवीएम धोखा दे गई, जबकि अन्य कई स्थानों पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ईवीएम में दिक्कत आई। ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक अटारी मुरीदपुर में दो घंटे मतदान बंद रहा।
गजरौला क्षेत्र का अटारी मुरीदपुर गांव मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। यहां बूथ 369 पर मतदान शुरू हुआ था। चंद वोट ही डाले गए थे। इसी बीच ईवीएम खराब हो गई। जिससे मतदान कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मतदान के लिए लाइन में लगे गांव निवासी सोनू, आकाश, सचिन चौधरी, संजय सिंह, जयवीर, सिंह, पूजा देवी, अनीता देवी सहित आदि मतदाताओं को बताया गया कि ईवीएम खराब हो गई है तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ईवीएम को दुरुस्त करने में जुट गए। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद ईवीएम दुरुस्त कराई गई। जिसके चलते दो घंटे तक मतदान बंद रहा।
एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार ने बताया कि अटारी मुरीद पुर सहित कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली थी। अटारी मुरीदपुर में 20 मिनट बाद मतदान शुरू हो गया था। बाकी अन्य स्थानों पर ईवीएम खराब हो जाने के कारण थोड़ी देर के लिए परेशानी आई।