{"_id":"5fa99dac8ebc3e9b8c5d7b68","slug":"vote-will-be-counted-in-amroha-today-jpnagar-news-mbd369001967","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज, मंडी समिति एरिया सील, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज, मंडी समिति एरिया सील, फोर्स तैनात
विज्ञापन
अमरोहा मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग को चेक करते डीएम उमेश मिश्र।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से मंडी समिति परिसर में होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। शहर में भी पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी।
प्रत्याशी और उनके एजेंट को सात बजे तक मतगणना स्थल में आना होगा। इसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। आठ बजे से वोट की गिनती शुरू होगी। दोपहर तक उपचुनाव के परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी बांट दीं हैं। सतर्कता बरतनी के साथ लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। फोर्स तैनात रहेगी। मंडी समिति के गेट नंबर दो पर पुलिस अफसर फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल के आसपास पुलिस के जवान लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से नगर के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस पार्टियां गश्त करती रहेंगी, ताकि कहीं किसी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो सके। वहीं, किसी भी व्यक्ति की बिना पास एंट्री नहीं दी हो पाएगी।
मतदान कर्मियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी उमेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने सोमवार को मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग की मजबूती को परखा। मतगणना कार्य में तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिए।