फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vote fairly in Democracy Festival: DM

लोकतंत्र महोत्सव में निष्पक्ष रूप से करें मतदान : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vote fairly in Democracy Festival: DM
जिला निर्वाचन अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में बिना किसी लालच और डर के निष्पक्ष रूप से लोगों से मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

जेएस हिंदू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य/स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ.जीपी सिंह के नेतृत्व में आगामी 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदान को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स के द्वारा नए रोडवेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम के साथ मतदान के प्रति जागरूक करने वाले स्टीकर लगाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव में हर हाल में शतप्रतिशत मतदान करें। आपके मत से सही और गलत सरकार का निर्धारण होता है। बिना किसी प्रलोभन, डर या दबाव के मतदान करें। लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक पूनम ने कहा कि पुलिस जनता के साथ है। निडर होकर मतदान करें। किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को दें। अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, स्वीप प्रभारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अमरोहा डिपो आरके जौहरी, एनसीसी अधिकारी शैलेश पंकज, इंचार्ज पदम सिंह, डॉ धर्म सिंह प्रधानाचार्य, प्रशांत कुमार, देवेंद्र पाल, दिनेश चिकारा, संजीव कुमार, मदन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed