फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   volyball competetion

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुलिस कार्यालय-लाइन की टीम रही प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
volyball competetion
अमरोहा। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन सर्किल के थानों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय/लाइन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अमरोहा नगर सर्किल की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2021 का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नवागत एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ लाइन विजय कुमार राना ने किया। पहला मैच पुलिस कार्यालय/लाइन और मंडी धनौरा सर्किल की टीम के बीच खेला गया। इसमें पुलिस कार्यालय/लाइन की टीम 25-09, 25-17 से विजेता रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच अमरोहा नगर सर्किल और हसनपुर सर्किल की टीम के मध्य खेला गया। इसमें नगर सर्किल की टीम 25-07, 25-11 से विजेता रही। इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस कार्यालय/लाइन और नगर सर्किल की टीम के बीच हुआ। इसमें पुलिस कार्यालय/लाइन की टीम 25-19, 25-21 से विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर सर्किल की टीम उपविजेता घोषित हुई। मैच रैफरी की भूमिका पुरुजीत कुमार और आदित्य चौधरी ने निभाई। लाइन सीओ व आरआई महेश चंद्र द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed