फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Visit Shri Ram temple like Ayodhya in Gajraula also

Amroha News: गजरौला में भी करें अयोध्या जैसे श्री राम मंदिर के दर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Visit Shri Ram temple like Ayodhya in Gajraula also
गजरौला। अयोध्या स्थित भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर देश अलग ही माहौल बना हुआ है। हर काेई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। लेकिन, गजरौला में स्थित भगवान श्रीराम का मंदिर अपनी भव्यता और बनावट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस मंदिर का नक्शा भी मंदिर निर्माण कला के उसी विशेषज्ञ सीबी सोमपुरा ने बनाया, जो अयोध्या के मंदिर के शिल्पकार हैं। इसका स्वरूप इससे मिलता जुलता है। जिसे लेकर लोगों में खासी आस्था देखी जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे नाईपुरा में भगवान राम का भव्य और आकर्षक मंदिर बना हुआ है। इसकी खासियत यह है कि जिस मंदिर कला निर्माण के विशेषज्ञ गुजरात निवासी सीबी सोमपुरा ने नवंबर-1989 में अयोध्या स्थित भगवान राम के मंदिर का नक्शा बनाते हुए उसे शिलान्यास के लिए चिन्हित किया, उन्हीं सोमपुरा ने फरवरी-1989 में गजरौला के श्रीराम मंदिर का नक्शा बनाकर दिया। उनके ही हाथ मंदिर की नींव रखी गई। मंदिर का निर्माण पूर्ण होने पर भरतिया समूह के स्वामी एमएल भरतिया पूरे परिवार के साथ गजरौला में आए। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तो गजरौला के राम मंदिर अलग तरह का उल्लास मनाया जाएगा। यहां पर 1008 दीप जलाए जाएंगे। वृंदावन के कलाकार धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के जन संपर्क निदेशक सुनील दीक्षित ने बताया कि मंदिर को भलीभांति सजाया जाएगा। दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान राम की भक्ति में डूबे और आस्था से सराबोर कमल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, वरुण कुमार, विनोद गर्ग, कुलवंत सिंह, होशियार सिंह आदि लोग सुबह-शाम नगर के सभी मोहल्लों और गलियों में भ्रमण कर नागरिकों को पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्रक वितरित कर रहे हैं। सबकी यह लालसा है कि किसी भी तरह उनको प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----
ढाई करोड़ में बन कर तैयार हुआ था मंदिर
नाईपुरा स्थित श्रीराम मंदिर अयोध्या की ही तर्ज पर बनाया गया। आकार में भले ही छोटा है, लेकिन कलाकृति में कम नहीं है। 34 साल पहले मंदिर निर्माण में ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए थे। तीन एकड़ भूमि पर बने मंदिर की शोभा देखते ही बनती है। यहां पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाती है। कई दिन पहले ही मंदिर को सजा दिया जाता है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed