{"_id":"67cb5111e2738b93370b9481","slug":"villagers-will-stage-indefinite-dharna-from-16th-to-build-an-underpass-on-ganga-expressway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135628-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने के लिए 16 से अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने के लिए 16 से अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्रामीण
Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिजनौरा के मजरा चक गुलाम अंबिया से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है।
इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हेमराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव चक गुलाम अंबिया से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने की वजह से सौ साल पुराना रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को खेतों पर जाने का रास्ता बंद हो गया है। कई गांवों से संपर्क टूट गया है। इस संबंध में डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी है, गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण से जुड़े अधिकारियों से वार्ता भी की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है शुक्रवार को एसडीएम ने वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन वह किसी जरूरी कार्य से अमरोहा चलीं गईं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि 16 मार्च से गांव में ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर संजीव कुमार, रोहित गिरी, अमर सिंह, वीर सिंह, अरविंद सिंह, महीपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप कुमार, बलवीर सिंह, जसराम आदि शामिल रहे।