फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers' ruckus at the power station

ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति ठप, बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers' ruckus at the power station
ढबारसी बिजलीघर पर हंगामे के दौरान तालाबंदी करने के बाद बैठे लोग। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी। गांव में एक साथ तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से आधी आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पहुंच कर हंगामा किया। बिजली कर्मचारियों के फरार होने पर लोग बिजलीघर का ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन

ढबारसी के मोहल्ला सैफियान, ज्यारत तथा पुलिस चौकी पर रखा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फुंक गए थे। जिससे गांव की आधी से अधिक आबादी को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी तक की किल्लत हो गई है। पशुओं को नहलाने तथा पानी पिलाने की व्यवस्था भी जैसे तैसे ग्रामीण कर रहे हैं। बुधवार की शाम को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीण इकट्ठा होकर बिजली घर पहुंच गए और घंटों हंगामा किया। बिजलीघर बंद करा दिया। विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने फोन पर संपर्क किया लेकिन, किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से फोन पर समस्या बताई। जिसके बाद अवर अभियंता ने ग्रामीणों से संपर्क कर 24 घंटे में फुंके हुए तीनों ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया। ग्रामीण देर रात तक बिजलीघर पर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर परमजीत, राजीव गोयल, आदित्य त्यागी, संत कुमार, रघुवीर सैनी, अंसार सैफी, नफीस, सत्येंद्र कुमार, आशीष त्यागी, रिंकू सैनी, राजीव बंसल, डम्पल कुमार, शिव ओम सिंघल, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed