फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers raised slogans demanding installation of transformer

Amroha News: ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Fri, 20 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans demanding installation of transformer
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव श्योनाली के लोगों में फुंके ट्रांसफार्मर के न बदले जाने और लगातार जारी कटौती को लेकर रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द गांव के खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को गांव श्योनाली के लोग बिजलीघर पहुंचे और बिजली चालू कराने को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम श्योनाली में सात जून को 100 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ट्रांसफार्मर को गजरौला कार्यशाला से सही कराकर 13 जून को लगाया गया, लेकिन तीन घंटे बाद ही फिर ट्रांसफार्मर फिर से फुंक गया। तब से लेकर आज तक गांव में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मालूम करने पर बिजली कर्मी कहते हैं कि ट्रांसफार्मर गजरौला वर्कशॉप में मरम्मत के लिए गया हुआ है। वहां से आने के बाद ही कुछ हो पाएगा। वहीं, ग्रामीणाें का कहना है कि 100 केवी के ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि बढ़ा कर 250 केवी कर दी जाए। इससे ओवर लोड के चलते बिजली कटौती व खराबी से निजात मिल सकेगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, राजू, रामकिशोर, अमीरूल हसन, रामवीर, जगदीश, भागवती, असीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed