{"_id":"6a247d79c262dcd0410fbbdf","slug":"villagers-protested-against-the-problem-of-waterlogging-in-dhanauri-khurd-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-165363-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरी खुर्द गांव में जलभराव की समस्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरी खुर्द गांव में जलभराव की समस्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 07 Jun 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।। विकास खंड की ग्राम पंचायत धनौरी खुर्द में मुख्य मार्ग पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पानी की निकासी नहीं होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई।
ग्राम धनौरी खुर्द में मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा रहता है। नालियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जलभराव के विरोध में शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पानी की निकासी का कोई भी उचित प्रबंध नहीं होने के कारण गंदा पानी भरा रहता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि ग्राम प्रधान ने गांव में विकास कार्यों के लिए कोई भी रूचि नहीं ली है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो संक्रामक रोग फैल सकते हैं। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर स्थिति का अवलोकन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पिंकी, आनंदी, माया देवी, बबीता देवी, संतोष देवी, दयावती आदि मौजूद थे।