{"_id":"5efa47908ebc3e42d162c869","slug":"villagers-panic-after-seeing-leopard-gajraula-news-mbd354072632","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में मुरादपुर,सुबह को नौनेर में देखा गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में मुरादपुर,सुबह को नौनेर में देखा गया तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खादर में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। रविवार की रात को मुरादपुर और सोमवार की सुबह नौनेर में तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों ने 112 डायल कर पुलिस बुलवा ली। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर कांबिंग कराई लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार को खादर में स्थित गांव नौनेर में सुबह के समय तेंदुआ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और 112 डायल पुलिस को दी। पुलिस ने भी वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन दरोगा मनोज कुमार अपनी टीम के साथ नौनेर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर कई स्थानों पर कांबिंग भी कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वन दरोगा ने बताया कि रविवार को रात को गांव नौनेर में पुलिया के नीचे तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने वन रक्षक शाहआलम को गांव में भेजा था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम को गांव मुरादपुर में मदन सिंह ने अपने खेत पर तेंदुआ देखकर शोर मचाया था। ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ खेतों में भाग गया। खादर के गांवों में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण रात को सो भी नहीं पा रहे हैं।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग अलर्ट है, लेकिन उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। गश्त कराई जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मनोज कुमार,वन दरोगा