{"_id":"5efa45748ebc3e431204a647","slug":"villagers-panic-after-meeting-wild-cat-hasanpur-news-mbd354085492","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए जैसे तीन शावक जंगल में मिलने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए जैसे तीन शावक जंगल में मिलने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। गांव रजोहा के जंगल में एक स्थान पर तेंदुए जैसे तीन शावक मिलने से खेतों में काम कर रहे लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तीन शावकों को पकड़ लिया। वन अफसर इन्हें जंगली बिल्ली के बच्चे बता रहे हैं। फिलहाल पकड़े गए शावकों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
सोमवार सुबह को रजोहा ग्राम पंचायत गैर आबाद गांव झुलपुरी के एक बाजरे के खेत में तेंदुए के जैसे तीन शावक ग्रामीणों को दिखाई दिए। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाजरे के खेत में तेंदुआ होने की आशंका की वजह भी ग्रामीण डरे हुए थे। इसके बाद वन विभाग से वीट प्रभारी ताहिर हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान भी अन्य किसानों को लेकर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों और वन टीम की सहायता से तीन शावकों को पकड़वाया। शावकों के पंजे व चेहरा बिल्कुल तेंदुए के जैसा होने की वजह से ग्रामीण इन्हें तेंदुए के शावक होने का दावा कर रहे हैं। वहीं वन अफसर शावकों को जंगली बिल्ली के बच्चे बता रहे हैं। काले सिंह चौहान का कहना है कि क्षेत्र में कई दिन पहले भी बाघिन देखी गई थी। ग्रामीणों ने सोमवार की शाम को भी उसी जंगल में बाघिन के देखे जाने का दावा किया है।
क्षेत्र में दो से अधिक तेंदुए होने की बात को मिल रहा बल
हसनपुर। चौदह मई को खजूरी के जंगल में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी करके नर तेेंदुआ पकड़ लिया था। हालांकि पकड़े जाने के बाद में तेंदुए की मौत हो गई थी। वहीं, ग्रामीणों ने तेंदुए के जोड़े होने का दावा किया था। नर तेेंदुआ पकड़े जाने के बाद से लगातार मादा तेेंदुआ क्षेत्र में ग्रामीणों को दिखाई दे रही है। पच्चीस मई को गांव मुबारिजपुर के जंगल में एक नर तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसे लायन सफारी इटावा भिजवाया गया था। जानकारों की मानें तो पकड़े गए दोनों तेंदुए नर थे। जबकि दोनों मादा तेेंदुआ जंगल में ही शावकों को लेकर इधर-उधर भटक रही है। इसके बाद गांव फूलपुर में एक खेत पर सिंचाई करने गई महिला की भी मौत के लिए तेंदुए को जिम्मेदार बताया जाता रहा है। इसी जंगल में एक ही दिन में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
- सोमवार को जंगली बिल्ली के बच्चे मिले हैं। हालांकि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। तेंदुए की तलाश की जा रही है। ---सुभाष चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर।