फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers beat up three youths on suspicion of flying a drone

Amroha News: ड्रोन उड़ाने के शक में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पीटा

Tue, 15 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up three youths on suspicion of flying a drone
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में पिछले दिनों से आसमान में दिखाई दे रहे ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत है। ड्रोन उड़ाने के शक में गांव रझोहा में तीन युवकों के साथ मारपीट की गई। उधर, घायल युवकों का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनसे पैसे भी छीन लिए।
रविवार रात गांव रझोहा, बालांनगर, भदौरा, राजानांगल, शेखूपुर झकड़ी, मिर्जापुर, सकतपुर, जीहल, जीहल की मढैया, बेगपुर मुंडा में ड्रोन देखा गया। वहीं, देर रात गांव रझोहा में सड़क किनारे से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को ड्रोन उड़ाने के शक में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोगों की दोनों पिटाई भी की। इसके बाद एक जोया निवासी राहगीर के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ मारपीट के साथ ही पैसे भी छीने गए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा का कहना है कि मारपीट का मामला था, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन


ईसापुर शर्की में उड़ता दिखा ड्रोन
उझारी/सैदनगली। सैदनगली क्षेत्र के गांव ईसापुर शर्की में रविवार रात ग्रामीणों ने आसमान में उड़ता देखा। कुछ ग्रामीणों ने ड्रोन की वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर से वायरल हो रहा है। गांव के मास्टर प्रेमदत्त, ब्रह्मपाल, भूरा, निगम सिंह ने बताया कि यह ड्रोन कुछ देर तक गांव के ऊपर उड़ता रहा और फिर गायब हो गया। उधर, गांव सकतपुर व शब्दलपुर, सोंहत गढ़ी, भीकनपुर शर्की, लटठ्मार आदि गांवों में भी ड्रोन दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रोन उड़ाकर चोरों के रेकी करने का शक
ढबारसी। आदमपुर क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में रविवार रात चोरों ने ई रिक्शा से बैटरी चुरा लिए। इसके अलावा कई गांव में चोरों की दस्तक हुई। गांव ओगारपुर में ग्रामीण ड्रोन को लेकर दहशत में हैं। पूरी रात जाग कर अपने घरों पर पहरा दे रहे है। गांव बुखारीपुर में रविवार रात को चोरों ने आला ठाकुर का ई रिक्शा में रखे हुए बैटरे चुरा लिए। ग्रामीणों का कहना है की रात करीब बारह बजे के बाद गांव में ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ देखा गया था। जिसके बाद यह वारदात हुई। ढबारसी गांव में ही ड्रोन देखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed