फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villager dies after being hit by a mill

चक्की की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after being hit by a mill
गांव में गेहूं पीसने की चक्की के पटे की चपेट में आकर घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द की है। गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय दौलत सिंह की गांव में ही चक्की है। चार दिन पहले वह चक्की के पटे की चपेट में आकर घायल हो गए थे, परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया था। उनका मेरठ में उपचार चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed