फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Village head beats shopkeeper for asking for money

Amroha News: खल-चोकर के 1.80 लाख रुपये मांगने पर ग्राम प्रधान ने दुकानदार को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Village head beats shopkeeper for asking for money
अमरोहा। खल-चोकर के 1.80 लाख रुपये मांगने पर ग्राम प्रधान ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के रहने वाले शिवम गुप्ता की पुलिस चौकी के सामने खल-चोकर की दुकान है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जग्गा नगला का रहने वाले कोशिंदर सिंह दुकान से खल-चोकर लेकर जाते रहते थे। वर्ष 2017 से लेकर 2019 तक उन्होंने 1.8 लाख रुपये का खल-चोकर उधर लिया। लेकिन कोई पैसा वापस नहीं दिया। कोशिंदर ग्राम प्रधान है, जबकि दूध की डेयरी भी चलता है। पीड़ित शिवम गुप्ता दूध की देरी पर रुपये मांगने गए तो उन्होंने बाद में देने वादा करते हुए वापस भेज दिया। इसके बाद टालमटोल करते रहे। बाद में पीड़ित शिवम गुप्ता उनके घर पहुंचे तो पांच दिन का समय देकर वापस भेज दिया। लेकिन बाद में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। मारपीट भी की।
विज्ञापन

पीड़ित शिवम गुप्ता ने ग्राम प्रधान कोशिंदर सिंह अपनी जान को खतरा बताया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की। बाद में डीआईजी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीआईजी के निर्देश पर आरोपी कोशिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed