फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vikas Teerth rally took out 8 years achievements of central government

विकास तीर्थ रैली निकाल गिनाई केंद्र सरकार की 8 साल की उपलब्धियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vikas Teerth rally took out 8 years achievements of central government
अमरोहा नगर में तीर्थ बाइक यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में विकास तीर्थ रैली निकाल कर केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाईं। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर विकास तीर्थ बाइक रैली जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई। रैली का शुभारंभ भाजपा कार्यालय से जिला अध्यक्ष डॉ ऋषि पाल नागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सतेंद्र अवाना रहे। जिसमें उन्होंने स्वयं मोटरसाइकिल चलाई। रैली का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में जिले में जहां-जहां विकास कार्य किए गए, जो विकास कार्य होने हैं, को जनता को बताना रहा। रैली भाजपा कार्यालय से होते हुए ज्योतिबा फूले चौक, गुरु गोबिंद सिंह चौक, स्टेडियम, आंबेडकर पार्क, बड़ा बाजार, गंगा मंदिर, तहसील होते हुए वासुदेव यात्री बहुउद्देशीय भवन पर समाप्त हुई। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरज्ञान सिंह प्रजापति, नगर पालिका बोर्ड सभासद अंकित गुप्ता, सतीश वाल्मीकि आदि रहे। रैली में मुख्य रूप से हर्षवर्धन चौधरी, शिवम, संदीप पवार, सनी सक्सेना, नवजोत राणा, रोहित धारीवाल, हितेश चहल, जितेंद्र सैनी, सुमित गुर्जर, मिक्की नकवी, अपूर्व पाल, सागर गुप्ता, निशांत गुप्ता, गौरांक गुप्ता, आकाश वाल्मीकि, फरहान अख्तर, गौरव वर्मा, पारस राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed