{"_id":"5d6ff4b18ebc3e01447202a9","slug":"vidhya-mandir-school-win-kabaddi-comptition-hasanpur-news-mbd3209771165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में विद्यामंदिर व ताहरपुर की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में विद्यामंदिर व ताहरपुर की टीम अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान किसान इंटर कालेज ताहरपुर की टीम व लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मीदेवी विद्यामंदिर की टीम अव्वल रही। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीमों का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
बुधवार को प्रधानाचार्य डीपी अग्रवाल ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पीटीआई महेशचंद शर्मा ने बताया कि इस छह स्कूलों की टीम ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने आरपीएस रजोहा की टीम को हराया। तो सब जूनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कालेज की टीम ने विद्यामंदिर की टीम को करारी शिकस्त दी। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीमों का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जो इक्कीस सितंबर को किसान इंटर कॉलेज ताहरपुर में आयोजित होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मैच रेफरी आलोक कुमार, अभय आनन्द आर्य, अभिषेक अहलावत, महबूब आलम, ऋतुराज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, गंगाराम सिंह आदि मौजूद रहे।