फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video molested and showed BJP workers raising slogans in support of SP, case registered

वीडियो में छेड़खानी कर भाजपाइयों को सपा के समर्थन में नारेबाजी करते दिखाया, मामला दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Video molested and showed BJP workers raising slogans in support of SP, case registered
अमरोहा। सपा समर्थक युवक ने भाजपा की जन विश्वास यात्रा की वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में जिला महामंत्री अभिनव कौशिक व अन्य समर्थकों को सपा के समर्थन में नारेबाजी करते दिखाया गया। वीडियो सामने आते की भाजपाइयों में खलबली मच गई। जिला महामंत्री ने पुलिस अधीक्षक पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

29 दिसंबर को जनपद में भाजपा की जन विश्वास यात्रा आई थी। हसनपुर के सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान यात्रा में शामिल भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक समर्थकों के साथ नारेबाजी कर रहे थे। इस कार्यक्रम के संबंधित तमाम पदाधिकारियों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह सपा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस वीडियो को अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी अजहर मंसूरी ने एडिट कर भाजपा के समर्थन की नारेबाजी हटा कर सपा के समर्थन वाली नारेबाजी जोड़ कर वीडियो को फिर से सोशल मीडिया पर फिर से वायरल कर दिया। भाजपाइयों नेताओं और समर्थकों द्वारा सपा के समर्थन में नारेबाजी करने की वीडियो चर्चा का विषय बन गई। शनिवार की सुबह अभिनव कौशिक ने एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि अभिनव कौशिक की तहरीर पर अजहर मंसूरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed