{"_id":"62bcb0b3f83b46452a522f55","slug":"verify-the-characters-in-a-week-and-make-sure-to-apply-dm-jpnagar-news-mbd4330396173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में पात्रों का सत्यापन कर ऑन आवेदन कराएं सुनिश्चित: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में पात्रों का सत्यापन कर ऑन आवेदन कराएं सुनिश्चित: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए मिले जनपद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक सप्ताह में सत्यापन कार्य पूरा करा लें।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक संपंन हुई। जिसमें उन्होंने विकास खण्डवार कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र, अपात्र का सत्यापन किया जाए। जिससे जनपद को मिलें लक्ष्य को पूरा कर सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में बालिका के जन्म होने पर एवं बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत जो भी पात्र बालिकायें कन्या सुमंगला योजना से अच्छादित हो, उनके आवेदन पत्र ऑन लाइन भरवाने की प्रक्रिया को वह अपने अधीनस्थ कार्मिक समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी को निर्देशित करें कि वह जनपद में ऐसी समस्त पात्र बालिकाओं के आवेदन पत्र भरवाने की कार्यवाही को एक सप्ताह में पूरा कराते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की सूचना से अवगत कराएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद को आंवटित लक्ष्य 12 हजार को पूर्ण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, निर्देश दिया कि वह प्रत्येक स्कूल, विद्यालय, कालेज का खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों द्वारा सत्यापन कराया जाए। ऐसी बालिकाएं जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कक्षा एक, छह, नौ, 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा 02 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो। उन सभी पात्र बालिकाओं के शत प्रतिशत पात्र आवेदन पत्र एक सप्ताह के अंदर ऑन लाइन कराएं, जिससे जनपद को मिले लक्ष्य को यथाशीघ्र पूरा किया जा सके। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।