फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehicles run on new highway bridge

नए हाईवे ब्रिज पर वाहनों ने भरा फर्राटा

Wed, 25 Apr 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। Updated Wed, 25 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
vehicles run on new highway bridge
बस - फोटो : demo pic
नेशनल हाईवे पर सफर करने के वालों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रैफिक की दुश्वारियों को कम करने के लिए चौपला पर फोरलेन के लिए बनकर तैयार हुए दूसरे फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम से वाहनों ने सुकून की रफ्तार भरी। हालांकि अभी फ्लाईओवर का लोकार्पण होना बाकी है। जबकि शाम के समय अवरोध हटे देखे तो वाहन दौड़ा दिए गए।  
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित चौपला चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार शाम कार्य पूर्ण होने के बाद दोनों तरफ लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों ने वाहन दौड़ाने में कतई संकोच नहीं किया। सुकून के साथ वाहन दौड़ाए गए। मालूम रहे कि मार्च 2017 में दूसरे फ्लाईओवर के लिए आधूरे पड़े ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। बीच में तीन माह यह कार्य बंद रहा। इसके बाद फिर से कार्य में तेजी के साथ शुरू किया गया। फ्लाईओवर का लोकार्पण 18 अप्रैल को यहां आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाना था। लेकिन फ्लाईओवर पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं था। इसलिए इसका लोकार्पण का कार्य टाल दिया गया। मंगलवार शाम से ओवरब्रिज को पूरी तरह से सुरक्षित मानते हुए इससे जुड़े अफसरों ने अवरोधक          हटवा दिए। जिसके बाद धीरे-धीरे ओवरब्रिज से ट्रैफिक         गुजारा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed