फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   van theafting matter open, one caught

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक पकड़ा

Sun, 13 May 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Sun, 13 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
van theafting matter open, one caught
बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में फैला वाहन चोर गिरोह का हसनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झाड़ियों में छिपा कर रखी गईं सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक भाग गया। पकड़ा गए आरोपी पर यूपी के अलावा दिल्ली-उत्तराखंड में लूट, हत्या, डकैती और वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस भागे हुए आरोपी की गिरफ्तारी का ताना बाना बुन रही है।              
विज्ञापन

 शनिवार को पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हसनपुर इंस्पेक्टर डीके शर्मा वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी संभल चौराहे पर संदिग्ध युवकों को बाइक आते देखा। रुकने का इशारा करने पर वह नहीं रुके। पुलिस ने पीछा कर तालिब मोहल्ला कोट पूर्वी गढ़ी वाली मस्जिद हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन

इस दौरान पीछे बैठा उसका साथी सलीम निवासी मोहल्ला लालबाग ऊंचा भागने मे सफल हो गया। एसपी के मुताबिक तालिब की निशानदेही पर हैबतपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं चोरी की 6 बाइकें समेत कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। चोरी की बाइकें बुलंदशहर और दिल्ली में बेची जाती थी। सलीम थाना हाजा का अपराधी है। जिस पर दिल्ली, उत्तरांचल के अलावा यूपी के अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा के कई थानों में हत्या, लूट, डकैती, चोरी और वाहन चोरी के लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सलीम पिछले साल ही जेल से छूट कर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed