{"_id":"583880a54f1c1b262413d8c9","slug":"van-caught-fire-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई वैन में लगी आग, क्लर्क जिंदा जलकर मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई वैन में लगी आग, क्लर्क जिंदा जलकर मरा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
mundka fire
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर दौड़ती मारुति वैन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वैन में आग गई। इस बीच हाईवे किनारे दौड़कर आए लोगों ने वैन में बैठे तीन लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाल लिया, जबकि क्षतिग्रस्त हुई वैन में फंसे चालक को आग ज्यादा धधकने के कारण नहीं बचाया जा सका।
नौगावां सादात स्थित साहस डिग्री कालेज का क्लर्क वैन चला रहा था। उसकी वैन में ही जिंदा जलकर मौत हो गई। झुलसे तीन लोगों में दो बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े कर्मचारी हैं, जबकि एक अमरोहा जेएस हिंदू कालेज के रिटायर प्रोफेसर हैं।
हादसा शनिवार को शाम करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुआ। बरेली की दिशा की ओर से तेज रफ्तार आ रही मारुति वैन आगे जा रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही मारुति वैन में आग लग गई। आग लगने से लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने शीशे तोड़कर उसमें बैठे तीन लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाल लिया, लेकिन क्षतिग्रस्त वैन में फंसने के कारण चालक को बाहर निकाला जाता कि इससे पहले ही आग काफी धधकने से चालक की वैन के भीतर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मारुति वैन में बरेली के थाना किला निवासी मनोज कुमार जो कि एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं और यहीं के रहने वाले विपिन कुमार जो कुछ समय पहले विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं।
तीसरे साथी अमरोहा के जेएस हिंदू पीजी कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. जीएस वार्ष्णेय बरेली से बैठे थे। तीनों लोगों को एक समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाना था। साहस डिग्री कालेज में क्लर्क सौरभ्ा कार ड्राइव कर रहे थे। जिनकी मौत हो गई। झुलसे तीनों लोगों को तत्काल वहां पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया है।