{"_id":"61ae5af195eb885b7049e41f","slug":"valuables-stolen-by-breaking-shop-locks-bjp-leader-s-mobile-also-blown-up-jpnagar-news-mbd4117957146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी, भाजपा नेता का मोबाइल भी उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी, भाजपा नेता का मोबाइल भी उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया/डिडौली। बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूर स्थित बैटरी की दुकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी। चोरों ने इसी दुकान में छह महीने के भीतर तीसरी घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। वहीं किसी उचक्के ने भाजपा नेता की जेब से मोबाइल उड़ा दिया। दोनों मामलों में तहरीर दे दी गई है।
जोया के मोहल्ला चौकीदारान निवासी खुर्शीद अहमद की पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूर बैटरी की दुकान है। आरोप है कि रविवार शाम खुर्शीद अहमद दुकान बंद कर घर गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर बैटरी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई। दुकान के ताले टूटे देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। थोड़ी देर में स्थानीय दुकानदारों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। उन्होंने दो लाख रुपये का सामान चोरी होना बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं मोहल्ला प्रेम नगर रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पांडेय चौकी के सामने घर का सामान लेने गए थे। तभी किसी उचक्के ने उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। भाजपा नेता ने मामले की तहरीर दे दी है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया ने चोरी की घटनाओं की जानकारी होने से इंकार किया है।
नर्सरी से पौधे चुराने में दो युवक गिरफ्तार
हसनपुर। क्षेत्र के गांव से सिहाली जागीर स्थित नर्सरी से पौधे चुराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए हुए पौधे, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
शनिवार को गांव सिहाली जागीर में एक नर्सरी में पौधे चोरी के शक में दो युवकों को पकड़ा गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने नर्सरी से पौधे चोरी करने की घटना कुबूल की। उन्होंने पहले भी कई बार नर्सरी से पौधे चोरी किए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि पकड़े गए सुखदेव व सुमित निवासी गांव मनौटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस, चोरी के पांच पौधे साइकस, चार पौधे मधुकामनी व छह पौधे चीकू के बरामद किए गए हैं।