फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vaibhav Agarwal elected Chapter Chairman of Amroha IIA.

Amroha News: वैभव अग्रवाल चुने गए अमरोहा आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav Agarwal elected Chapter Chairman of Amroha IIA.
गजरौला(अमरोहा)। अमरोहा जिले के उद्यमियों को संगठित औद्योगिक मंच से जोड़ने के लिए आयोजित अमरोहा इंडस्ट्री कनेक्ट में वैभव अग्रवाल को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अमरोहा चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि चैप्टर किसी एक व्यक्ति या कंपनी तक सीमित न रहकर जिले के सभी उद्यमियों का मंच बनने का काम करेगा।
विज्ञापन

शनिवार रात हाईवे किनारे एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर समेत कई जिलों के पदाधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सर्वसम्मति से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अमरोहा चैप्टर का अध्यक्ष चुना जाने पर वैभव अग्रवाल ने कहा कि चैप्टर की सफलता सदस्यों की भागीदारी, खुले संवाद और एक-दूसरे की समस्या में सहयोग से तय होगी। उन्होंने छोटे और बड़े उद्योगों को साथ लेकर चलने, संगठन के कामकाज में स्पष्टता और पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को व्यवसाय करने के साथ जीएसटी, बिजली, प्रदूषण नियंत्रण, श्रम एवं फैक्टरी अनुपालन, फायर एनओसी, बैंकिंग, औद्योगिक अवसंरचना, विभिन्न लाइसेंस और अनुमति चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं के निदान के लिए स्थानीय मंच साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

रामपुर से आए शिरीष गुप्ता ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, गोपाल मेहता, कमल वाष्र्णेय, सम्राट अग्रवाल, अभिषेक जैन, दिव्यांशु अग्रवाल, नीलांशु अग्रवाल, अंकित गुप्ता, अमोल अग्रवाल, अनिल जैन, अक्षत गोयल, किरन सिंह, राहुल अग्रवाल, सुब्रत जैन, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed