{"_id":"5820c5db4f1c1ba16fb375be","slug":"urs-of-baba-fareedi-traffic-will-be-one-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा फरीदी का उर्सः वनवे रहेगा ट्रैफिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा फरीदी का उर्सः वनवे रहेगा ट्रैफिक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
इस्लाम
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने पंद्रह नवंबर से प्रारंभ होने वाले हजरत बाबा फरीदी के 542 वें उर्स की तैयारियों के संबंध में सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक ली। उर्स को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रजबपुर में हजरत बाबा फरीदी का उर्स 15 पंद्रह नवंबर से प्रारंभ होगा। 18 नवंबर को संपन्न होगा। अपर जिलाधिकारी ने उर्स स्थल पर सफाई के निर्देश दिए दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर अवैध कटों को बंद कर दिया जाए और टूटी सड़क की मरम्मत कराने के साथ-साथ अन्य संपर्क मार्गों की भी तत्काल मरम्मत करा दें जिस पर श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरियर लगा दिए जाएं और वाहनों का आवागमन एक साइड से संचालित हो एवं वाहन धीमी गति से गुजरें। उर्स क्षेत्र के आस-पास अतिक्रमण हटाया जाए। रूट डायवर्जन के निर्देश भी दिए। उर्स के चलते 18 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि अमरोहा से हसनपुर को जाने वाली बसों को रजबपुर एवं फय्याजपुर से होकर चलाया जाए। नगर पालिका अमरोहा व जोया दो टैंकर उपलब्ध कराए तथा जलनिगम उर्स मेले में सभी हैंडपंपों को क्रियाशील कराने निर्देश दिए।
सज्जादा नशीन, ख्वाजा राशिद फरीदी साबरी ने मांग की है रजबपुर दो किलोमीटर क्षेत्र में गुजरने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित रखा जाय। उर्स क्षेत्र में फॉगिंग करने की मांग की। रात्रिगश्त की भी मांग की।