UP: रेलिंग को तोड़ गंगा पुल पर लटकी रोडवेज बस, 16 यात्री थे सवार..मची चीख पुकार, Video देख उड़ जाएंगे होश
दिल्ली जा रही रामपुर डिपो की बस ब्रजघाट गंगा पुल पर रेलिंग तोड़कर लटक गई। हादसे में 16 यात्री सवार थे। उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन से बस को नीचे उतारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जा रही रामपुर डिपो की रोडवेज बस ब्रजघाट में रेलिंग को तोड़कर गंगा पुल पर लटक गई। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर हापुड़ जिले के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।
पुल पर लटकी बस को उतारने में कई घंटे लगे गए। मामला शनिवार शाम करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है। रामपुर डिपो की रोडवेज बस को चालक अनूप सिंह रामपुर से दिल्ली लेकर जा रहे थे। बस में 16 यात्री सवार थे। बस ब्रजघाट गंगा नदी पर बने पुल पर पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी। इस कारण अनियंत्रित होकर बस ने पुल के बीच में डिवाइडर पर बनी रेलिंग को तोड़ दिया। वह बीच में जाकर लटक गई। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े।
हापुड़ जिले के पुलिसकर्मी पहुंचे। लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। बस को नीचे उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई है। बस के कारण हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। जाम के हालात बन गए। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसा हापुड़ जिले में हुआ है। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
टूरिस्ट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, चार घायल
दूसरे हादसे में रामपुर जिले में शनिवार सुबह टांडा मंडी समिति के सामने यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस की सामने से बालू लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए हैं। बस परिचालक सरदार अनमोल सिंह ने बताया कि बस फिरोजपुर से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जा रही थी और इसमें 49 यात्री सवार थे।
टांडा पहुंचते ही सामने से ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक कुलदीप सिंह को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अनमोल ने बताया कि उनके साथ दिल्ली से तीन अन्य टूरिस्ट बसें भी थीं।
हादसे के बाद सभी यात्रियों को अन्य बसों में शिफ्ट कर जिम कॉर्बेट पार्क के लिए रवाना कर दिया गया। टूरिस्टों को हल्की चोट आईं हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे का कारण ट्रक चालक को आई नींद की झपकी माना जा रहा है। हादसे के बाद सभी यात्रियों को अन्य बसों में स्थानांतरित कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.