फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: MBBS doctor threatened student, did dirty work on pretext of marriage

UP: बिना शादी के तू मेरे साथ रहेगी, एमबीबीएस डॉक्टर ने छात्रा को दी धमकी, शादी का झांसा देकर कर डाली दरिंदगी

Tue, 16 Jan 2024 06:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 06:20 PM IST
सार

अमरोहा की रहने वाली युवती की स्थानीय युवक से जान पहचान थी। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह विदेश में एमबीबीएस करने चले गया। लौटा तो फिर से उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
UP: MBBS doctor threatened student, did dirty work on pretext of marriage
अमरोहा की युवती के साथ धोखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा से एमबीबीएस डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान घर लौटने के बाद भी छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। छात्रा की शादी दूसरी जगह तय हो गई तो आरोपी धमकी देने लगा। दूसरी जगह शादी नहीं करने और अपने साथ बिना शादी किए रखने की बात कहकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उसकी 24 वर्षीय बेटी ने बीए तक की पढ़ाई की है। वर्ष 2016 से छात्रा का नीलीखेड़ी गांव के रहने वाले मुजीब से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि मुजीब ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2018 में मुजीब एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए रूस चला गया। आरोप है कि जब भी मुजीब घर आता तभी छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। करीब एक साल पहले मुजीब एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके घर वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा ने शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। समाज में बदनामी के डर से छात्रा ने ये बात किसी को नहीं बताई। बाद में छात्रा की शादी दूसरी जगह तय हो गई। जब इस बात का पता मुजीब को चला तो उसने धमकी दी। कहा कि तू दूसरी जगह शादी नहीं करेगी और मेरे साथ बिना शादी के रहना पड़ेगा। यह बात सुनकर छात्रा के होश उड़ गए।


परेशान छात्रा में अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। छात्रा का आरोप है कि मुजीब लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुजीब के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed