फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: I have illicit relations with your wife... she will leave you soon, call brought chaos in her husband life

UP: 'तेरी पत्नी से मेरे अवैध संबंध... जल्द तेरा साथ छोड़ जाएगी', एक कॉल ने पति की जिंदगी में ला दिया भूचाल

Fri, 17 May 2024 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 05:56 PM IST
सार

गजरौला निवासी युवक की शादी दो माह पहले हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी के इलाके का रहने वाला युवक फोन पर धमकी दे रहा है। इससे उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ गया है।  

विज्ञापन
UP: I have illicit relations with your wife... she will leave you soon, call brought chaos in her husband life
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दो महीने पहले धनौरा निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि गांव का युवक उसके पति को फोन करता है। उससे कहता है कि तेरी पत्नी के उसके साथ शादी से पहले काफी समय तक अवैध संबंध रहे हैं। उसके पति को जुआरी, गंवार और शराबी कहता है।

विज्ञापन


पति से यह कहता है कि उसकी पत्नी उसके घर नहीं रहेगी। किसी दिन जल्द छोड़ कर चली जाएगी। युवक उसके पति को धमकी देता है कि वह अपनी ससुराल आया तो उसे जान से मार देगा। युवक की वजह से उसकी वैवाहिक जिंदगी में जहर घुल रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता थाने पहुंची और गांव के युवक के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी जयतिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का बहला फुसला कर अपहरण 

गजरौला नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 21 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया। मोहल्ले में जानकारी करने पर उसे यह बात पता चली। जानकारी करने पर मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया कि उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने में एक महिला व एक अन्य व्यक्ति ने भी सहयोग किया है।



पीड़ित नागरिक थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शनी और सहयोग करने में कमलजीत व रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवती ने पड़ोसी युवक से शादी कर ली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed