फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   up elections 2022 BJP Hasanpur candidate took out procession in Amroha flouting code of conduct and covid protocol

अमरोहा: भाजपा के हसनपुर प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, आचार संहिता और कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां

Sun, 16 Jan 2022 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 06:49 PM IST
सार

जुलूस में बगैर मास्क लगाए कोविड-19 नियमों की उलंघन करते दिखे। हैरत की बात यह है कि ब्लॉक चौराहे से लेकर रहरा अड्डा तक जुलूस निकालने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
up elections 2022 BJP Hasanpur candidate took out procession in Amroha flouting code of conduct and covid protocol
जुलूस के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग की पाबंदियों के बाद भी अमरोहा में भाजपा प्रत्याशी आचार संहिता और कोविड-19 नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। गजरौला में देवेंद्र नागपाल के बाद अब हसनपुर के प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़कवंशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बगैर मास्क लगाए कोविड-19 नियमों की उलंघन करते दिखे। हैरत की बात यह है कि ब्लॉक चौराहे से लेकर रहरा अड्डा तक जुलूस निकालने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन


शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने जनपद में प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जिसमें हसनपुर सीट से  मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी दोबारा प्रत्याशी बनाया है। रविवार की सुबह को प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से टिकट मिलने की खुशी में अति उत्साहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। यहां से जुलूस के रूप में कोतवाली, अंबेडकर चौक, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार होते हुए अड्डा तक पहुंचे। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। हालांकि जब भीड़ एकत्र होनी शुरू हुई तो स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन एकाएक भीड़ बढ़ती चली गई। इस दौरान कोरोना की गाइड लाइन का भी जमकर उल्लंघन किया गया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है। यदि कहीं ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। मालूम रहे कि इससे पहले शनिवार को गजरौला में नौगांवा सादात प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल ने जुलूस निकाला था।
विज्ञापन


कोतवाली के सामने से निकला जुलूस, कोतवाल को नहीं चकमा
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए रोड शो, रैली, जुलूस पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। बावजूद इसके हसनपुर में भाजपा प्रत्याशी ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस एसडीएम और सीओ कार्यालय की चंद कदम की दूरी से शुरू हुआ और कोतवाली के सामने से निकल गया। इसके बाद भी जुलूस कोतवाल को नहीं चमका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed