{"_id":"65746da10f700477eb059be4","slug":"up-danish-ali-suspended-from-bsp-broke-his-silence-said-raised-voice-against-looting-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: BSP से निलंबित दानिश अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लूट के खिलाफ उठाई आवाज; ये जुर्म है तो मैं सजा को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: BSP से निलंबित दानिश अली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लूट के खिलाफ उठाई आवाज; ये जुर्म है तो मैं सजा को तैयार
Sat, 09 Dec 2023 07:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 07:08 PM IST
सार
बसपा से निलंबित करने के बाद सांसद दानिश ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया है। कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार किया और करते रहेंगे।
विज्ञापन
बसपा से निलंबित होने के बाद अपनी बात रखते सांसद दानिश अली
- फोटो : ANI
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी से निलंबन पर अमरोहा सांसद दानिश अली ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। वह कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे। इसकी गवाह अमरोहा की जनता है। उन्होंने लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है। अगर ऐसा करना अपराध है तो यह उन्होंने किया है।
विज्ञापन
वह इसकी सजा भुगतने को तैयार हैं। सांसद दानिश ने एक्स पर लिखा कि वह बसपा प्रमुख मायावती का हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। पार्टी प्रमुख ने ही उन्हें टिकट देकर लोकसभा का सदस्य बनने में मदद की। इसके अलावा बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव असीम स्नेह और समर्थन मिलता रहा।
विज्ञापन
शनिवार को पार्टी की तरफ से लिया गया फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मजबूत करने का प्रयास किया है। कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। आगे लिखा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार किया और करते रहेंगे।
विज्ञापन
चंद पूंजीपतियों द्वारा जनता कि संपत्तियों की लूट के खिलाफ आवाज उठाई है। यही सच्ची जनसेवा है। यदि ऐसा करना जुर्म है तो मैंने यह किया है, मैं इसकी सजा भुगतने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अमरोहा की जनता को वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी सेवा में हमेशा हाजिर हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन