{"_id":"6144f4498ebc3eb6341b2320","slug":"up-board-s-marks-improvement-exam-a-total-of-839-students-will-appear-in-six-examination-centers-jpnagar-news-mbd403052195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा : छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 839 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा : छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 839 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार की परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में कुल 839 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल के 352 और इंटर के 487 विद्यार्थियों शामिल हैं। विद्यार्थियों के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा के लिए तीन जोन और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
यूपी बोर्ड ने कोरोना की दूसरी लहर के चलते 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षा निरस्त कर दी थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की रिजल्ट पिछली कक्षाओं के अंकों और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया था। विद्यार्थियों को नंबर से असंतुष्टि पर अंक सुधार की परीक्षा देने का मौका दिया है। अब परीक्षा का सिलसिला 18 सितंबर से शुरू हो रहा है जोकि छह अक्तूबर तक चलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर ऑनलाइन निगरानी तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और राउटर लगाए गए हैं, जिससे लखनऊ मुख्यालय से आला अफसर भी जिले के परीक्षा केंद्रों का हाल जान सकेंगे। डिप्टी कलक्टर इंद्र नंदन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज में संकलन केंद्र बनाया गया है, जहां जिले की सभी उत्तर पुस्तिका जमा की जाएंगी।
यह है परीक्षा का समय : हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 10.15 बजे तक चलेगी, जबकि विद्यार्थी इंटर की परीक्षा दोपहर में दो से शाम 5.15 बजे तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
तीन एसडीएम लेंगे परीक्षा केंद्रों का जायजा
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सालाना अंक सुधार की परीक्षा के लिए तीन एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट का दर्जा दिया गया है। इसमें अमरोहा एसडीएम विजय शंकर, हसनपुर एसडीएम संजय बंसल और धनौरा एसडीएम मांगेराम चौहान शामिल है।
सचल दल टीम भी करेगी निरीक्षण
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार और जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा की अध्यक्षता में सचल दल टीम गठित की गई है। दोनों टीम में कुल पांच-पांच लोग में महिला शिक्षक भी शामिल हैं।
यह है परीक्षा केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर
ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला
श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा
परीक्षार्थी को अतिरिक्त छूट बर्दाश्त नहीं : डीएम
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि अंक सुधार परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल विहीन संपन्न कराना है। परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। परीक्षार्थियों को किसी तरह की अतिरिक्त छूट बर्दाश्त नहीं होगी। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र में रुकेंगे। उनकी निगरानी में परीक्षा होगी। इसके अलावा उप सचिव मेरठ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सिख इंटर कॉलेज का जायजा लिया।