फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board Exam: List of 56 proposed centers, objections can be registered till 14th

यूपी बोर्ड परीक्षा : 56 प्रस्तावित केंद्रों की सूची, 14 तक दर्ज होगी आपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: List of 56 proposed centers, objections can be registered till 14th
अमरोहा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी कर दी है। बोर्ड ने इस बार 56 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। प्रस्तावित सूचियों पर 14 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। आपत्तियाें के निस्तारण के बाद अनंतिम सूची जारी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 51049 विद्यार्थियाें ने अपना पंजीकरण कराया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के संशोधित कार्यक्रम के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। पिछली बार जहां परीक्षा के लिए 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, वहीं इस बार कटौती करते हुए 56 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची आवंटित छात्र संख्या के साथ जारी की गई है।
विज्ञापन

अधिकतम 12 किलोमीटर के दायरे में बनाए परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अधिकतम 12 किलोमीटर के दायरे में किया गया है। यानी 12 किलोमीटर के दायरे में शामिल स्कूलों के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में 23 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी सुविधाओं को देखते हुए ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 को वेबसाइट पर अपलोड होगी केंद्रों की सूची
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक कारणों व साक्ष्यों के साथ 14 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 23 नवंबर तक आपत्तियों के निस्तारण करने के बाद 27 नवंबर तक छात्र आवंटन के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद सूची पर दो दिसंबर तक फिर से आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियाें के निस्तारण के बाद सात दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

कुल पंजीकरण संख्या - 51049
हाईस्कूल - 26069
इंटरमीडिएट - 24835
कृषि एफ-1 (कक्षा 11) -145
- बोर्ड परीक्षा के लिए 56 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई है। परीक्षा केंद्रों एवं छात्र आवंटन में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा शिकायत हो तो निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रत्यावेदन 14 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed