फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board answer sheets will be evaluated from 23 at four centers

चार केंद्रों पर 23 से होगा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
UP Board answer sheets will be evaluated from 23 at four centers
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जनपद में चार केंद्रों पर 23 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। हाई स्कूल के लिए दो और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के लिए भी दो केंद्र बनाए गए हैं। उधर बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को खत्म हो गई थी। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। चार केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। अमरोहा शहर में राजकीय इंटर कालेज, जेएस हिंदू इंटर कालेज, एकेके इंटर कालेज और आईएम इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड द्वारा 23 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू करने की तारीख मिली है। इस दिन से कापियां चेक की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में जिस तरह से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगी थी, उसी तरह से मूल्यांकन में भी परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। परीक्षकों का डाटा पहले ही बोर्ड को भेजा जा चुका है। मूल्यांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed