फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Assembly Elections 60 percent voting till 3 pm in Amroha

यूपी विधानसभा चुनाव: अमरोहा में हो रही वोटों की बारिश, तीन बजे तक हुआ 60 फीसदी मतदान

Mon, 14 Feb 2022 04:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 04:23 PM IST
सार

मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा जिले के मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। दोपहर बाद तीन बजे तक अमरोहा जिले की चार विधानसभा सीटों पर 60.05 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
UP Assembly Elections 60 percent voting till 3 pm in Amroha
Voting in Amroha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा जिले के मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। दोपहर बाद तीन बजे तक अमरोहा जिले की चार विधानसभा सीटों पर 60.05 फीसदी मतदान हुआ है। मुरादाबाद  में 55.60 फीसदी, रामपुर में 52.63 फीसदी और संभल में 49.11 फीसदी मतदान हुआ है। 

विज्ञापन


मतदान के बीच मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट के ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में सपा और बसपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोता जियाउर्रहमान बर्क और बसपा के प्रत्याशी हाजी रिजवान हैं।
विज्ञापन


हाजी रिजवान 2017 के चुनाव में सपा से चुनाव जीते थे। इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वो पाला बदलकर बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के समर्थकों को खदेड़ा। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed