फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Amroha religious place and book set at fire tension in area, heavy police and paramilitary force deployed fir filed, read full story

यूपी: धार्मिक स्थल व किताबों में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तनाव के बाद एफआईआर दर्ज

Mon, 04 Apr 2022 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

रविवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के भीतर आग लगा दी। लोगों के मुताबिक सात धार्मिक किताबों को भी जला दिया गया।

विज्ञापन
UP Amroha religious place and book set at fire tension in area, heavy police and paramilitary force deployed fir filed, read full story
धार्मिक स्थल पर आग लगाने के बाद इलाके में फैला तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सात धार्मिक किताब को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना से एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात संभाले। एएसपी और सीओ सिटी ने मुआयना किया।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया गया। फॉरेंसिक टीम ने धार्मिक स्थल पर सबूत जुटाए। माहौल खराब होने के डर से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के काकर सराय गांव की है। गांव से पूरब दिशा में कब्रिस्तान हैं। उसी के बगल में एक वर्ग का सैकड़ों साल पुराना धार्मिक स्थल है। रविवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के भीतर आग लगा दी। लोगों के मुताबिक सात धार्मिक किताबों को भी जला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सफाई करने पहुंचे तो चला घटना का पता

सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव के रहने वाले नाजिम धार्मिक स्थल की साफ सफाई करने पहुंचे। इस दौरान धार्मिक स्थल के भीतर सभी सामान जला हुआ पड़ा था। धार्मिक किताबें भी जली हुई मिलीं। घटना के बाद काकर सराय समेत आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

धार्मिक स्थल में अग्निकांड की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा और अमरोहा देहात थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह फोर्स से साथ मौके पर पहुंच गए।

सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा नगर नौगांवा सादात और डिडौली थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एएसपी और सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। फोरेंसिक  टीम ने मौके पर सबूत जुटाए।

घटना के बाद एलआईयू और इंटेलिजेंस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल धार्मिक स्थल पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई। माहौल बिगड़ने के डर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed