{"_id":"623784f25bf58b21e82e1cd5","slug":"two-years-child-drowned-in-durm-hasanpur-news-mbd4221047127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के ड्रम में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के ड्रम में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहरा (अमरोहा)। क्षेत्र में पशुओं को पानी पिलाने के लिए ड्रम में भरकर रखे गए पानी में डूबकर दो वर्षीय बच्चे सूफियान की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सुपुर्द-ए खाक किया। इस हादसे से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों ने रोते बिलखते परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
रहरा गांव में अकरम का परिवार रहता है। अकरम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। वह पशुपालक भी है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए कटा हुआ ड्रम रखा हुआ है। ड्रम में पानी भरा हुआ था। रविवार दोपहर घर के पास ही अकरम का दो वर्षीय मासूम बेटा सूफियान खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी के ड्रम में गिरकर डूब गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने उसे ड्रम के पानी में डूबा देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार के लोग बच्चे को ड्रम से निकालकर चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी अकरम के घर पर एकत्र हो गए। सूफियान दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बच्चे के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।