फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two women killed, 13 injured as uncontrollable tractor-trolley overturns

बेकाबू टैक्टर-ट्राली पलटने से दो महिलाओं की मौत, 13 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two women killed, 13 injured as uncontrollable tractor-trolley overturns
Two women killed, 13 injured as uncontrollable tractor-trolley overturns - फोटो : HASANPUR
क्षेत्र में लिंक मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी है। दो महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मछरिया से सोमवार सुबह को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर लोग गांव पिपलौती में रिश्तेदारी में हुई एक महिला की मौत के दफीने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लिंक मार्ग पर महरपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जा गिरी। जिससे महिला असगरी (50) पत्नी इंतजार गांव निवासी मछरिया की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि गांव के 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से कई को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। मौत की खबर सुनकर गांव मछरिया में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मचा गया। महिला के 6 बच्चे हैं। जिसमें 5 बच्चों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटी आसिया की शादी नहीं हुई है। आसिया का रोते-रोते बुरा हाल है। हादसे में संजीदा, महजबीन, शमशाद, रुबिना, अली वारिस, सुखिया, परवीन, मुनीजा, शहनाज, मुस्तकीम, शमशो, सहाना, जर्रार, अहसान आदि घायल हो गए। इलाज के दौरान घायल 65 वर्षीय सुखिया ने भी दम तोड़ दिया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। बिना कार्रवाई के ही परिजन शवों का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed